फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल को बखूबी जानते हैं नए राज्यपाल कलराज मिश्र, चुनाव में भी रहे सक्रिय

Tue, 16 Jul 2019 11:07 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कलराज मिश्र(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के नए राज्यपाल कलराज मिश्र राज्य के भूगोल और सियासत को बखूबी जानते हैं। वर्ष 2010 से 2012 तक वह हिमाचल भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं। कलराज मिश्र सात साल पहले जब हिमाचल भाजपा के प्रभारी थे तो यहां पर प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व की भाजपा सरकार थी।

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले भी वह हिमाचल में खासे सक्रिय रहे। उन्होंने प्रदेश के कई दुर्गम क्षेत्रों का दौरा भी किया। वहां जनसभाएं संबोधित कीं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का कहना है कि कलराज मिश्र श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पीढ़ी के भाजपा के बहुत वरिष्ठ नेता रहे हैं। राज्य का प्रभारी रहते भी वह यहां काफी सक्रिय रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा के हर पदाधिकारी और अनेक कार्यकर्ताओं को उनके नजदीक जाकर काम करने का मौका मिला है। वह बहुत ही अनुभवी नेता हैं। उनके राज्यपाल बनने से हिमाचल को लाभ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें