फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: भुंतर से अमृतसर के लिए 1 अक्तूबर से शुरू होगी नई उड़ान, एलाइंस एअर ने जारी किया शेड्यूल

Thu, 21 Sep 2023 07:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/धर्मशाला

सार

एलाइंस एयर की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार सोमवार, बुधवार और शुक्रवार 48 सीटर एटीआर-42 विमान उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
कुल्लू-अमृतसर के बीच शुरू होगी उड़ान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से भुंतर को आने वाले एलाइंस एअर की 48 सीटर जहाज को अब अमृतसर से भी जोड़ा गया है। यह उड़ान हर सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को तीन दिन कुल्लू से अमृतसर और अमृतसर से कुल्लू चलेगी। इसका न्यूनतम किराया मात्र 1999 रुपये प्रति सीट होगा। एक अक्तूबर से भुंतर हवाई अड्डा से पहली उड़ान कुल्लू से अमृतसर से बीच होगी। इसके लिए एलाइंस एअर ने तैयारियों को शुरू कर दी हैं। जहाज भुंतर से सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को सुबह 8:10 रवाना होगा और 9:20 बजे अमृतसर पहुंचेगा। अमृतसर से कुल्लू के लिए वापस 9:45 उड़ेगा और 10:55 पहुंचेगा। इस उड़ान से सैलानी आनंद ले सकेंगे और इसे कुल्लू-मनाली के पर्यटन को भी लाभ मिलेगा। दशहरा से पूर्व कुल्लू से अमृतसर को जोड़ने से पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


पंजाब के सबसे बड़े शहरों में से एक अमृतसर धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इससे कुल्लू से जाने वालों लोगों को भी सुविधा मिलेगी। इससे स्वर्ण मंदिर के दर्शन भी लोग आराम से कर पाएंगे। भुंतर में एलाइंस एअर के स्टेशन मैनेजर मनीष कुमार ने कहा कि एक अक्तूबर से दिल्ली से आने वाली उड़ान को अमृतसर के साथ जोड़ा गया है। वहीं भुंतर एयरपोर्ट के अधिकारी रवि श्रीवास्तव ने कहा कि अमृतसर को जोड़ने से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को पंख लगेंगे। उल्लेखनीय है कि सड़क से अमृतसर से कुल्लू के 360 किमी सफर के लिए आठ घंटे लगते हैं।
 

विज्ञापन

ढाई माह बाद चंडीगढ़-धर्मशाला के लिए शुक्रवार से शुरू होगी हवाई सेवा

ढाई माह बाद 22 सितंबर से धर्मशाला-चंडीगढ़ रूट पर हवाई सेवा शुरू होगी। यह उड़ान सुबह 9.45 बजे गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगी, जबकि चंडीगढ़ से 10.55 बजे वापस गगल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी।
एलायंस एयर कंपनी ने धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई सेवा 22 सितंबर से शुरू करने जा रहा है। यह उड़ान सुबह 9.45 बजे से गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगी और वहां पर 10.35 बजे पहुंचेगी। इस दौरान यात्रियों से न्यूनतम किराया 3,458 रुपये वसूला जाएगा। वापसी पर विमान चंडीगढ़ से 10.55 बजे गगल एयरपोर्ट के लिए उड़ेगा। करीब एक घंटे बाद विमान 11.55 बजे गगल एयरपोर्ट पर उतरेगा।

गौरतलब है कि धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई रूट पर यह उड़ान 16 जुलाई से बंद पड़ी हुई थी। इस दौरान चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को या तो दिल्ली से कनेक्टिड फ्लाइट से चंडीगढ़ पहुंचना पड़ रहा था या फिर उन्हें गगल से सप्ताह में तीन दिन उड़ाने वाली हेली टैक्सी से गगल-चंडीगढ़ वाया शिमला होकर पहुंचना पड़ रहा था। इस दौरान यात्रियों को जहां आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा था, वहीं समय भी अधिक लग रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें