फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले से नहीं, गोली से हुई भेड़ पालक की मौत

Tue, 15 Sep 2015 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भावानगर (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर जिले के रूपी में भेड़ पालक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। भेड़पालक देवराज की मौत भालू के हमले से नहीं, बल्कि कारतूस के छर्रे लगने से हुई है। पुलिस ने जब पोस्टमार्टम के लिए कपड़े उतारे तो इसका खुलासा हुआ। भेड़ पालक पर गोली किस ने चलाई इसका अभी तक पुलिस को सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर हत्यारे को पकड़ने के लिए तलाशी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने भेड़ पालक के शव को कब्जे में लेकर आईजीएमसी शिमला पोस्टमार्टम को भेज दिया है। भेड़ पालक की बाईं जांघ में चार, बाजू में दो तथा पेट में एक छर्रा लगा है। छर्रे लगने से भेड़ पालक बुरी तरह लहूलुहान हुआ था। इस कारण ग्रामीण मान रहे थे कि भेड़ पालक पर भालू ने हमला किया है। लेकिन अब उसकी मौत बंदूक से निकली छर्रों से हुई बताई जा रही है। हत्या के बाद रूपी में सनसनी फैल गई है।

रूपी के नालिंग-1 निवासी देवराज (56), डडोलंग के निकट छोत्त कंडे में भेड़ बकरियों के साथ काफी अरसे से रह रहा था। उस पर किस ने गोली चलाई यह अभी रहस्य बना हुआ है। हत्या के दिन भेड़ पालक का बेटा अपने पिता के पास कंडे जा रहा था। रास्ते में उसे रूपी के मझगांव के दो लोग मिले जो उसको उसके पिता के पास ले गए। पंचायत प्रधान ने पुलिस थाना भावानगर में भालू के हमले से भेड़पालक के मरने की सूचना दी थी।
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद थाने से पुलिस टीम रूपी के रवाना हो गई। पुलिस ने स्थानीय प्रवासी लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस टीम के रूपी पहुंचने के बाद ही पता चला कि भेड़ पालक की जांघ, पेट और बाजू में गोली के छर्रे के निशान पड़े हैं। पुलिस ने भेड़ पालक के पोस्टमार्टम के लिए कपड़े खोले तो शरीर में बंदूक से निकले छर्रे के निशान मिले। थाना प्रभारी भावानगर प्रकाश नेगी ने बताया कि पुलिस हत्यारे को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें