फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रिमंडल की बैठक में दी जाएगी नई शिक्षा नीति की प्रस्तुति

Thu, 20 Aug 2020 04:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति को लेकर शुक्रवार को दी जाने वाले प्रस्तुति अब कैबिनेट बैठक में दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को नई नीति से अवगत कराने के निर्देश देते हुए शुक्रवार को प्रस्तावित प्रस्तुति कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई नई शिक्षा नीति को हिमाचल में किस प्रकार से लागू किया जाना है?

विज्ञापन


इस नीति के तहत प्रदेश में पहले से क्या किया किया गया है? इसको लेकर अब मंत्रिमंडल को अवगत करवाया जाएगा। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने में हिमाचल प्रदेश देशभर में बेहतरीन कार्य करेगा। नई शिक्षा नीति को लागू करने में हिमाचल अन्य राज्यों के मुकाबले पहल करेगा। इसके लिए जल्द ही टास्क फोर्स गठित की जाएगी। क्षेत्रीय बोलियों को नई नीति में प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें