फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री गोविंद ठाकुर ने संभाला शिक्षा महकमे का कामकाज

Mon, 03 Aug 2020 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री गोविंद ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री गोविंद ठाकुर ने सोमवार को शिक्षा विभाग का आधिकारिक तौर पर कामकाज संभाला। दोपहर करीब 12 बजे सचिवालय पहुंचे मंत्री ने नए विभाग को लेने की औपचारिकता पूरी की। दोपहर बाद शिक्षा सचिव राजीव शर्मा और उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा के साथ बैठक की। विभागीय गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


नई शिक्षा नीति को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने जल्द विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ भी नई शिक्षा नीति पर चर्चा करने के निर्देश दिए। कहा कि प्री प्राइमरी कक्षाएं हिमाचल में बीते दो साल से सफलतापूर्वक चल रही हैं। वोकेशनल शिक्षा भी प्रदेश दी जा रही है। ऐसे में अब इन दोनों क्षेत्रों में केंद्र के दिशा-निर्देशानुसार काम किया जाएगा। अन्य नीतियों को भी लागू किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री के बजट भाषण की घोषणाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बताया कि मंगलवार को वह आईआईएम धौलाकुआं के आधारशिला कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पांवटा साहिब जाएंगे। पांच अगस्त को लौटकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें