फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले आयोग को फिर मिलेंगे नए अध्यक्ष-सदस्य

Wed, 24 Mar 2021 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
राज्य लोक सेवा आयोग
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2022 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लोकसेवा आयोग को फिर नए अध्यक्ष और सदस्य मिलेंगे। सोमवार देर शाम को प्रदेश सरकार की ओर से नियुक्त किए आयोग के अध्यक्ष अजय कुमार और सदस्य जेपी काल्टा अगले साल 62 वर्ष की आयु पूरी करने पर सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए वर्ष 2022 के बाद आगामी छह वर्षों के लिए अपने अध्यक्ष और सदस्यों को नियुक्त करने का मौका मिल जाएगा।

विज्ञापन


लोकसेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय कुमार अगस्त 2020 को 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर बतौर पीसीसीएफ सेवानिवृत्त हुए थे। अगस्त 2022 में इनकी आयु 62 वर्ष हो जाएगी। ऐसे में आयोग के नियमानुसार अध्यक्ष पद से इनकी सेवानिवृत्ति होगी। उधर, आयोग में सदस्य नियुक्त किए गए जेपी काल्टा बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक के पद से मई 2020 में साठ वर्ष की आयु पूरी करने पर सेवानिवृत्त हुए थे। ऐसे में मई 2022 में इनकी आयु भी 62 वर्ष की हो जाएगी।

नियमानुसार मई 2022 में इनकी भी सेवानिवृत्ति हो जाएगी। लोकसेवा आयोग में अधिकतम छह वर्ष या 62 वर्ष की आयु पूरी करने तक अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल तय किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष और सदस्य की सेवानिवृत्ति होने के बाद प्रदेश सरकार के पास विधानसभा चुनाव में जाने से पहले अगले छह वर्षों के लिए नई नियुक्तियां करने का अधिकार होगा। वर्ष 2022 में प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी सेवानिवृत्त होने हैं। ऐसे में संभावित है कि सरकार चुनावों में जाने से इन्हें नियुक्तियां देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें