फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में जनवरी से बनेंगे हिमकेयर योजना के तहत नए कार्ड, मंत्री ने दी जानकारी

Sat, 16 Nov 2019 07:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार की ओर से शुरू की गई अति महत्वाकांक्षी हिमकेयर योजना के तहत नए कार्ड जनवरी से बनाए जाएंगे। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने जारी बयान में दी। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के तहत अब तक 5.50 लाख परिवारों को पंजीकृत किया जा चुका है। एक वर्ष पुराने कार्डों का नवीनीकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जो परिवार आयुष्मान भारत योजना से वंचित रह गए है, उनके लिए हिमकेयर योजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत अस्पताल में भर्ती होने पर लाभार्थियों को पांच लाख के निशुल्क उपचार की सुविधा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि अब तक हिमकेयर योजना के अंतर्गत 47 हजार 882 लाभार्थियों को 46.25 करोड़ से अधिक का निशुल्क उपचार उपलब्ध करवाया जा चुका है।

बताया कि प्रदेश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को भी प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। अब तक इस योजना के तहत प्रदेश में लगभग पांच लाख पात्र परिवार हैं, जिनमें लगभग 63 फीसदी से अधिक परिवारों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना में प्रदेश में 39 हजार 800 से अधिक लाभार्थियों को 39.40 करोड़ के निशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन


आगे बताया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रदेश में 199 अस्पतालों को पंजीकृत किया गया है, जिनमें 52 निजी अस्पताल शामिल हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रदेश में आरंभ इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि लाभार्थी अपनी पात्रता जानने के लिए टोल फ्री नंबर 14555 तथा भारत सरकार की वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें