अपनी जान बचाने के लिए अन्य मजदूर आगे बढ़ते गए। दारचा के समीप रेस्क्यू दल के तेंजिन कारपा, विजय व मनु ने इन्हें केलांग तक पहुंचाया। साथियों ने आशंका जाहिर की थी कि भूख व ठंड के कारण उनके साथी की मौत हो गई, लेकिन शनिवार को मौसम साफ होने पर दो नेपाली मजदूर शव लाने वापस गए तो जिसे मृत समझ वहीं छोड़ आए थे, उसकी सांस चलती देख दंग रह गए।
युवाओं ने उसे पीठ पर उठाकर सुरक्षित निकाला। केलांग में प्राथमिक उपचार के बाद नेपाली मजदूर को कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया है। गत शुक्रवार को बारालाचा की तरफ रेस्क्यू को गए डीसी समेत आठ कर्मचारी पटसेउ में बर्फ व पत्थर गिरने की वजह से फंस गए थे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार रात को निकाला गया।