फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नेहा संजौली महाविद्यालय एससीए की अध्यक्ष नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कृतिका उपाध्यक्ष और आदिश बने सचिव
विज्ञापन

आंचल को सौंपी सहसचिव की जिम्मेवारी

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के संजौली कॉलेज में एससीए का गठन कर लिया है। इसमें नेहा शर्मा बीएससी तृतीय वर्ष को अध्यक्ष, कृतिका भवानी बीए तृतीय वर्ष को उपाध्यक्ष, आदिश चौहान बीएससी द्वितीय वर्ष को सचिव और आंचल बीए प्रथम वर्ष को सह सचिव मनोनीत किया है।

कॉलेज प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा ने नई एससीए की घोषणा की। जवाहर लाल नेहरू ललित कला महाविद्यालय लोहारब शिमला की प्राचार्य डाॅ. कामायनी बिष्ट ने भी मनोनीत एससीए की घोषणा कर दी है। इसमें आदित्य वर्धन को अध्यक्ष, हर्षिता शर्मा को उपाध्यक्ष, सुजल शर्मा को सचिव गरिमा को सह सचिव मनोनीत किया है। इसके अलावा रानित, अमिता कुमारी, पारुल, राघव, मोहित कश्श्यप, प्रेम कुमार, जन्नत, अंजलि देवी, सीमा देवी, आर्यन कश्यप, कार्तिक चौहान, साहिल, दिव्या, आकाश और हेम सिंह को एससीए सदस्य मनोनीत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खुशीराम बने सांध्यकाली कॉलेज के अध्यक्ष

सांध्यकालीन कॉलेज की प्राचार्य प्रो. मीनाक्षी एफ पॉल ने भी एससीए की घोषणा कर दी है। मनोनीत एससीए में खुशी राम एमए प्रथम सेमेस्टर को अध्यक्ष, एमकॉम की शालू को उपाध्यक्ष, बीए प्रथम वर्ष की राशि शर्मा को सचिव, बीकॉम प्रथम की वर्षा ठाकुर को सह सचिव मनोनीत किया है। इसके अलावा एससीए सदस्यों में अमित, नीरज, हीना, अंशुल ठाकुर, कृष्णा कुमार थापा, पूजा शर्मा, भावना शर्मा, तमन्ना, अमन शर्मा, प्रीतिका कुमारी, सतीश कुमार, रितु , कौशल्या देवी, सिल्की, अक्षुनभ शर्मा, शालिनी, ईशा, निहारिका शर्मा, मयंक गौतम और पीयूष का मनोनयन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें