फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में जोश भरेंगी नेहा धूपिया, अमीषा पटेल

Fri, 18 Apr 2014 09:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, डा. मनमोहन सिंह सहित कई नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन


इस सूची को पार्टी के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने आगे भारतीय निर्वाचन आयोग के सचिव को भेज दिया है। इसकी एक प्रति मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी भेजी गई है।

इस सूची में सबसे ऊपर सोनिया गांधी, डा. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, अंबिका सोनी, राजीव शुक्ला, आनंद शर्मा, वीरभद्र सिंह और सुखविंद्र सिंह सुक्खू हैं।

इसमें जनार्दन द्विवेदी, दिग्विजय सिंह, गुलाम नबी आजाद, अजय माकन, राजा रामपाल सिंह, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, भूपिंद्र सिंह हुड्डा, कैप्टन अमरिंद्र सिंह, राज बब्बर, नेहा धूपिया, अमिषा पटेल, चौधरी बिरेंद्र सिंह, विद्या स्टोक्स, कुमारी शैलजा और ज्योतिरादित्या सिंधिया के नाम हैं।
विज्ञापन


ये भी कहेंगे, वोट फोर कांग्रेस

पंडित सुखराम, चंद्रेश कुमारी, जितेंद्र सिंह, कर्नल धनीराम शांडिल, राजीव सातव, हरभजन सिंह भज्जी, जीएस बाली, हर्ष महाजन, अशोक तंवर, अरविंद सिंह लवली, सचिन पायलट, सुजान सिंह पठानिया, ठाकुर सिंह भरमौरी, मुकेश
विज्ञापन

अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा और अनिल शर्मा स्टार प्रचारकों की सूची में शुमार किए गए हैं।

अब देखना है कि स्टार नेताओं और अभिनेताओं के बाद हिमाचल में कांग्रेस अपना कितना दबदबा कायम कर पाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें