फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: फिल्म की शूटिंग के लिए शिमला आएंगे नीतू सिंह और कपिल शर्मा, 40 दिन तक चलेगा शूट

Tue, 01 Apr 2025 12:34 PM IST
Krishan Singh भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

फिल्म में शिमला के प्राकृतिक सौंदर्य के दृश्यों को फिल्माया जाएगा। इसके अलावा मॉल रोड, रिज मैदान और छोटा शिमला सहित शहर के अन्य इलाकों में भी शूटिंग होगी। 
विज्ञापन
नीतू सिंह, कपिल शर्मा, आशीष आर मोहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू सिंह और मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा फिल्म शूटिंग के लिए हिल्स क्वीन शिमला आ रहे हैं। 15 अप्रैल को दोनों सितारे शिमला पहुंच जाएंगे। वे 40 दिनों तक शिमला में ही फिल्म की शूटिंग करेंगे। फिल्म में शिमला के प्राकृतिक सौंदर्य के दृश्यों को फिल्माया जाएगा। इसके अलावा मॉल रोड, रिज मैदान और छोटा शिमला सहित शहर के अन्य इलाकों में भी शूटिंग होगी। बॉलीवुड के दोनों बड़े सितारे नई फिल्म में पहली बार साथ नजर आएंगे। इसमें अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी अभिनेत्री नीतू सिंह दादी का किरदार निभाएंगी और कॉमेडियन कपिल शर्मा पोते का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन


 फिल्म का आशीष आर मोहन निर्देशन करेंगे। वे खुद भी शिमला के रहने वाले हैं। आशीष आर मोहन संजौली के क्यारकोटी क्षेत्र के रहने वाले हैं। शिमला में फिल्म की शूटिंग को लेकर जगह का चयन कर लिया है। ज्यादातर फिल्म के दृश्य ऊपरी शिमला के पहाड़ों में फिल्माए जाएंगे। दीपक भागड़ा फिल्म प्रोडक्शन हाउस के लाइन प्रोड्यूसर दीपक भागड़ा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से शिमला में होगी। कुछ सीन चंडीगढ़, दिल्ली और मुंबई में भी शूट किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें