फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Result: कॉर्डियोलॉजिस्ट बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं राघवेंद्र सिंह, टॉप टेन सूची में तीसरा स्थान

Fri, 09 Sep 2022 12:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

राघवेंद्र सकलानी ने कहा कि उनका विशेषज्ञ बनकर लोगों की सेवा करना लक्ष्य है। प्रदेश में अच्छे सर्जन न होने के कारण लोगों को हृदयरोग से संबंधी उपचार के लिए चंडीगढ़, दिल्ली समेत अन्य शहरों में जाना पड़ता है। 
विज्ञापन
राघवेंद्र सिंह सकलानी परिजनों के साथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के 17 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। राघवेंद्र सिंह सकलानी ने 720 में से 672 अंक प्राप्त कर टॉप टेन सूची में तीसरा स्थान पाया है। हालांकि, वह प्रदेश शिक्षा बोर्ड की टॉप टेन की सूची में तीसरे स्थान पर रहे हैं। उन्होंने वार्षिक परीक्षा में 500 में से 490 अंक हासिल किए हैं। कुल्लू के मौहल स्थित एंबीशन क्लासिस के विद्यार्थी हृदय रोग विशेषज्ञ (कॉर्डियोलॉजिस्ट) बनना चाहते हैं। राघवेंद्र सकलानी ने कहा कि उनका विशेषज्ञ बनकर लोगों की सेवा करना लक्ष्य है। प्रदेश में अच्छे सर्जन न होने के कारण लोगों को हृदयरोग से संबंधी उपचार के लिए चंडीगढ़, दिल्ली समेत अन्य शहरों में जाना पड़ता है। उन्होंने परीक्षा में 672 अंक हासिल करने पर सफलता का श्रेय माता-पिता और अपनी बहन को दिया है। कहा कि उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सहायक प्रबंधक और माता उद्योग विभाग में अधीक्षक के पद पर सेवाएं दे रही हैं।

विज्ञापन

नीट की परीक्षा में घुमारवीं के नीलाक्ष ने 660 अंक पाए हैं। 

मेधावी ने 630 अंक जिले भर में किया शानदार प्रदर्शन
ऊना की छात्रा मेधावी सौंध ने नीट में 630 अंक हासिल किए हैं। मेधावी ने कहा कि रोजाना उन्होंने 10 से 12 घंटे पढ़ाई की। बताया कि उनके पिता नीरज सौंध समूरकलां स्कूल में शिक्षक हैं। माता गृहिणी हैं। मेधावी ने बंसल कोचिंग संस्थान ऊना से कोचिंग ली हैं। वह डॉक्टर बनकर जनता की सेवा करनी चाहती हैं। वह 12वीं की परीक्षा में भी जिले में द्वितीय रही हैं। एनटीएसई स्टेज एक में जिले में प्रथम, बायोलॉजी ओलंपियाड में हिमाचल में प्रथम, आईआईएसईआर में भारत में 331वां रैंक हासिल कर चुकी हैं। मेधावी एसएसआरवीएम स्कूल से 12वीं पास हैं। मेधावी के पिता नीरज ने बताया कि उनकी बेटी ने दिन-रात कड़ी मेहनत की और अब इसका नतीजा सबके सामने है। बंसल कोचिंग संस्थान के निदेशक रोहित सूद ने बताया कि संस्थान के पांच प्रशिक्षुओं ने 600 से अधिक अंक नीट परीक्षा में हासिल किए हैं। इनमें मेधावी ऊना से संबंधित है, जबकि अन्य पंजाब से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें