हिमाचल का नीट का परिणाम 61.22 फीसदी रहा है। प्रदेश के 7528 विद्यार्थियों ने नीट क्वालीफाई किया है। सीबीएसई ने सोमवार को घोषित नीट के नतीजों में बताया है कि प्रदेश के 12954 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया और 12295 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा दी।
प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र किन्नौर के चांगो गांव से ताल्लुक रखने वाले कर्मा कलसंग नेगी ने नीट की परीक्षा में 596 अंक हासिल कर एसटी वर्ग में देशभर में सातवां रैंक हासिल किया है।
शिमला की ईशा ठाकुर ने नीट में 581 अंक हासिल किए हैं। ऊना की एकता जसवाल ने 569 और हमीरपुर के दमन शर्मा ने 564 अंक प्राप्त किए हैं।