फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मई को होगा NEET, 1 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Sat, 18 Feb 2017 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी मेडिकल ओर डेंटल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में  प्रवेश के लिए सात मई को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) आयोजित की जाएगी। इसके लिए इन दिनों आवेदन करने की प्रक्रिया चल रही है, जो एक मार्च तक जारी रहेगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट cbseneet.nic.in के माध्यम से आवेदन करना होगा। 
विज्ञापन


विस्तृत जानकारी के लिए सीबीएसई द्वारा साइट पर उपलब्ध किए गए प्रोस्पेक्टस से प्राप्त की जा सकती है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि इन कोर्स में प्रवेश के लिए विवि की ओर से कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। सूबे के मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में इस राष्ट्रीय स्तर की पात्रता सह परीक्षा नीट यूजी-2017 के आधार पर ही मेरिट तैयार की जाएगी।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली की ओर से उक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट अखिल भारतीय रैंकिंग के आधार पर जारी की जाएगी। जो पात्र अभ्यर्थी उक्त प्रवेश परीक्षा को पास करने के साथ-साथ एमबीबीएस एवं बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य एवं प्रबन्धकीय कोटे के अंतर्गत दाखिले के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड को पूर्ण करेंगे।
विज्ञापन


उनसे अलग से ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित किए जाएंगे। इसके लिए सूचना काउंसलिंग प्रोस्पेक्टस सहित निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। उक्त काउंसलिंग प्रोस्पेक्टस राज्य सरकार के अनुमोदन के उपरांत ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित किया जाएगा। इसमें एमबीबीएस एवं बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रदेश में स्थित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में 85 फीसदी राज्य एवं प्रबंधकीय कोटे के अंतर्गत दाखिले के बारे में पात्रता मानदंड, श्रेणीवार सीटों के विवरण सहित पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

बहरहाल, अभ्यर्थी अस्थायी रूप से पात्रता मानदंड के बारे में जानकारी बीते वर्ष जारी किए प्रोस्पेक्टस से प्राप्त कर सकते हैं, इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। डा. नेगी ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश परीक्षा को आवेदन करने को कहा गया है।  

यहां भी ले सकते हैं जानकारी 
विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नीट (यूजी )-2017 के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए दो लैंडलाइन नंबर जारी किए है। विवि की प्रवेश परीक्षा सेल के फोन नंबर  0177-2830891, 0177-2624895 पर कॉल पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें