फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू में उड़ान उत्सव: राम गोपाल वर्मा की कॉमन सेंस ने भारतीय संस्कृति से जोड़ा

Fri, 17 Feb 2017 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
JNU, DELHI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेएनयू में उड़ान उत्सव के दूसरे दिन पोस्टर मेकिंग, रचनात्मक लेखन , वन एक्ट प्ले,  फ़िल्म मेकिंग और स्कल्पचर सहित कई प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें जेएनयू सहित अन्य शहरों से आए स्कूली व कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

    वन एक्ट प्ले में एनएसडी के स्पेशलिस्ट डायरेक्टर डिजाइनर अवतार साहनी की अध्यक्षता में मंचन हुआ, जिसमें 12 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में रामगोपाल वर्मा की कॉमन सेंस एकांकी को भी सम्मिलित किया गया।  जिसमें पाश्चात्य संस्कृति के पीछे भागने की बजाय भारतीय संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया गया। उधर, फ़िल्म मेकिंग में 38 प्रतिभागी टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें निर्भय पत्रकार दुर्गा की कहानी दिखाई गई।  
विज्ञापन
जबकि स्कल्पचर प्रतियोगिता में 160 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें मिट्टी  से कलाकृति का निर्माण किया गया। कलाकृतियों में महात्मा गांधी, बाबा साहेब अंबेडकर, सरस्वती और महिलाओं के शक्ति के रूप को दर्शाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें