फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नारंगी खटमल’ ये न सोचें कि मैं डर गया हूं : नीरज भारती

Sat, 08 Sep 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेत्री पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में पूछताछ को बुलाए पूर्व सीपीएस और जवाली से कांग्रेस के विधायक रहे नीरज भारती ने फेसबुक पर लाइव प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें ढली थाने बुलाया था, लेकिन बिना सूचना दिए बीसीएस चौक पर ही रोक लिया।

विज्ञापन


उन्होंने एएसआई पर गाड़ी की चाबी छीनने का भी आरोप लगाया। कहा कि ‘नारंगी खटमल’ ये न सोचें कि मैं डर गया हूं। अगर ढली में कुछ नहीं बन रहा तो बीसीएस आ जाएं। अगर आप आमना-सामना करना चाहते हैं तो मैं यहां खड़ा हूं। 

नीरज भारती ने फेसबुक पर लाइव कहा कि - दोस्तों, बीसीएस के पास हिमाचल पुलिस ने मुझे रोक लिया है। मैं ढली थाने की तरफ जा रहा था। यहां एएसआई महोदया सोच रही हैं कि वो किसी क्रिमिनल से बात कर रही हैं।
विज्ञापन


कह रही हैं कि हमें एसपी के ऑर्डर हैं कि यहां रोको। मैं क्रिमिनल हूं नहीं। मुझे पुलिस का आदेश था कि ढली पुलिस स्टेशन आना है। मैं ढली स्टेशन जा रहा था। जाम की वजह से देरी हुई। अब बीसीएस चौक पर एएसआई महोदया ने रोक लिया। एएसआई कह रही हैं कि एसपी साहब यहां खुद आ रहे हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

मुझे ऐसी कोई सूचना नहीं दी। मुझे बीसीएस चौक पर रोक दिया है। गाड़ी की चाबी छीनने की कोशिश की, जिसका लाइव वीडियो बनाया है, लेकिन वीडियो में आ नहीं पाया। चाबी छीनने का अधिकार किसी पुलिस वाले के पास नहीं है।

उसके बाद उन्होंने चाबी छीनी तो नहीं पर बीच रोड पर गाड़ी खड़ी की है। एएसआई ने कुछ बदतमीजी से बात की जैसे क्रिमिनल जा रहा है हार्डकोर। वक्त सब जगह एक जैसा नहीं रहता। जब समय आएगा तो हर चीज का पता प्रशासन को भी चलेगा, पुलिस को भी और सरकार को भी।

पर अगर गुंडागर्दी, सरकार और पुलिस का प्रेशर डालकर यदि कुछ साबित करना चाहते हैं तो उसके परिणाम आने वाले समय में भुगतने पड़ेेंगे। मुझे लाइव इसलिए आना पड़ा कि उन्होंने मुझे ढली जाने नहीं दिया। नारंगी खटमल ये न सोचे कि मैं डर गया हूं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें