करीब चार घंटे तक हाई प्रोफाइल ड्रामा चला। शाम सात बजे वे पूछताछ के बाद बाहर निकले। थाने के बाहर उन्हें कड़ी सुरक्षा में निकाला गया, लेकिन कुछ महिलाओं ने उनसे हाथापाई करने की कोशिश की। पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया।
हालांकि, काफी देर तक पुलिस के साथ गहमागहमी होती रही।लिखित प्रश्नावली ने पुलिस ने पूछा कि आप फेसबुक कब से चला रहे हो, महिला से अभद्र टिप्पणी के मामले में आपका क्या कहना है।
थाने के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। नीरज भारती पर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर उन पर अभद्र टिप्पणी की गई।
शिकायत के आधार पर थाना ढली में भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को इसी मामले में पूछताछ के लिए थाना ढली बुलाया गया। पुलिस ने किसी अनहोनी का अंदेशा होने की वजह से पूछताछ की जगह ऐन मौके पर बदल दी।
पुलिस ने बीसीएस में क्यूआरटी लगा दी। कड़ी सुरक्षा में पूछताछ के बाद भारती को जाने दिया गया। उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि नीरज भारती से तीन घंटे तक थाने में पूछताछ चली। मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।
फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामले की छानबीन चल रही है। पूछताछ के दौरान नीरज भारती को प्यास लगी तो उन्होंने पुलिस से पानी मांगा।उन्होंने तंज कसा कि ऐसा क्या गुनाह कर दिया कि पानी भी नहीं पिला रहे हो। उन्होंने कहा कि इतने सवालों के जवाब तो मैंने एग्जाम में भी नहीं दिए गए।