रोहतांग से सटे लाहौल घाटी के प्रदेश द्वार कोकसर गांव में पारा माइनस सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एसडीएम केलांग अमर नेगी और एसडीएम उदयपुर सुभाष गौतम ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। कई झीलें जम गई हैं।
विश्वविख्यात कांगला ग्लेशियर, कुगती पास, नीलकंठ सहित कई जोतों पर तीन-चार फीट से अधिक बर्फबारी सितंबर में हो चुकी है। एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि ठंड व बर्फबारी के चलते जिले के सभी ट्रैक रूटों पर आवाजाही बंद है। हालांकि, इससे पहले अमूमन 15 नवंबर तक देश-विदेश के ट्रैकर कदमताल करते रहते थे।