फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में भरी हाजिरी

Thu, 22 Jun 2023 08:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)

सार

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू परिवार सहित गुरुवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में भरी हाजिरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू परिवार सहित गुरुवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचने पर मंदिर न्यास के अधिकारियों और पुजारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी और कांग्रेस सचिव संजीव कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई। वहीं, मंदिर न्यास चिंतपूर्णी और पुजारियों की ओर से माता रानी की चुनरी मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने भेंट स्वरूप दी।

विज्ञापन



इस मौके पर प्रशंसकों ने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान सिद्धू ने चिंतपूर्णी के विधायक चैतन्य शर्मा से भरवाईं में मुलाकात की। इस मौके पर पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा, पुजारी रोहन कालिया, क्लर्क गुरचरण सिंह, एएसआई वचित्र सिंह मौजूद रहे। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट भी डाली। इसमें  उन्होंने धर्मशाला में भव्य आतिथ्य के लिए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रशासन का धन्यवाद किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें