फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: नवीश भारद्वाज अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर होंगे तैनात, पास की कठिन परीक्षा

Sun, 07 Sep 2025 11:17 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 पास कर नवीश भारद्वाज अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बन गए हैं। नवीश शिमला में सहायक जिला न्यायवादी के पद पर कार्यरत थे। 
विज्ञापन
नवीश भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 पास कर नवीश भारद्वाज अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बन गए हैं। नवीश शिमला में सहायक जिला न्यायवादी के पद पर कार्यरत थे। अपने व्यस्त दायित्वों के बीच भी उन्होंने अध्ययन के लिए समय निकाला और कठिन प्रतियोगिता परीक्षा उत्तीर्ण की। उनका चयन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर हुआ। मूल रूप से मंडी जिले के करसोग के नवीश भारद्वाज ने न केवल एलएलएम की डिग्री प्राप्त की, बल्कि यूजीसी नेट की परीक्षा भी पास की।

विज्ञापन


नवीश के दिवंगत पिता जीत राम भारद्वाज तहसीलदार थे। वे बेटे को न्यायिक सेवा में देखना चाहते थे। पिता के सपने को साकार करने के लिए नवीश ने जीवन में अनुशासन, समर्पण और अथक परिश्रम को मंत्र बनाया। नवीश का मानना है कि निरंतर प्रयास, समय प्रबंधन और दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी मंजिल पाई जा सकती है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद नवीश का चयन किया। उनके नाम की अनुशंसा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद के लिए की गई। वर्ष 2011 में उन्होंने कानून की डिग्री प्राप्त की। कुछ समय हाईकोर्ट में प्रैक्टिस की और सहायक प्रवक्ता (विधि) के तौर पर एक निजी विश्वविद्यालय में शिक्षण कार्य भी किया। वर्ष 2016 में उन्होंने अतिरिक्त जिला न्यायवादी की परीक्षा पास की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें