फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नावेद आलम एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कमल शर्मा को सौंपी सचिव की कमान
विज्ञापन

35 सदस्यीय राज्य कमेटी व 12 सदस्यीय सचिवालय का गठन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) हिमाचल प्रदेश के 23वें राज्य सम्मेलन में नावेद आलम को प्रदेश अध्यक्ष और कमल शर्मा को राज्य सचिव चुना गया। रविवार को शिमला में संपन्न हुए तीन दिवसीय सम्मेलन में 35 सदस्यीय राज्य कमेटी और 12 सदस्यीय राज्य सचिवालय का भी गठन किया गया।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित राज्य कमेटी में विवेक नेहरा, पवन कुमार, साहिल जिंटा, राघव, केवाल, वंश, अमन, दीपक, जय सिंह, चैनलाल, किशोर, साहिल, आशीष, उपेंद्र, पूजा, कृतिका, निशुति, हेमलता, संजया, रेणुका, तिलक राज, प्रवेश शर्मा, अंशुल मिन्हास, विवेक बिष्टा, रोहित वर्धन, प्रियांश, कमल शर्मा, नावेद आलम, रितेश कुमार और सन्नी सेकटा सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। 20 से 22 नवंबर तक चले सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने शिक्षा और छात्र अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सरकारी शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों, फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति और शिक्षा के निजीकरण जैसे मुद्दे उठाए गए। सम्मेलन में स्कूलों को बंद करने के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाने का निर्णय लिया। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों में फीस वृद्धि, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कथित शैक्षणिक भ्रष्टाचार और निजी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के शोषण के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया। संगठन ने महिला अधिकारों की रक्षा और शिक्षण संस्थानों में लोकतांत्रिक तरीके से जीएससीएएसएच कमेटियों के गठन की मांग को भी प्राथमिकता में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें