फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौणी विवि ने जारी की जेओसी की लिखित परीक्षा की मेरिट

Mon, 01 Oct 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वाईएस परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (सूचना प्रौद्योगिकी) के 20 पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। करीब 5000 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

विज्ञापन


यह ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा 16 सितंबर को सोलन और नौणी के दस केन्द्रों में आयोजित की गई थी। विश्वविद्यालय ने सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट विवि की वेबसाइट www.yspuniversity.ac.in से अपलोड किया जा सकता है।

इसके साथ विभिन्न श्रेणियों की मेरिट सूची भी वेबसाइट पर डाल दी गई है। इस सूची के आधार पर 189 उम्मीदवारों को 15 अक्तूबर को विश्वविद्यालय में टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


इस टेस्ट में उनकी अंग्रेजी, हिंदी की टाइपिंग स्पीड को चेक किया जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय की ओर से इन उम्मीदवारों से इवैल्यूएशन के लिए सभी सर्टिफिकेट भी लाने के लिए कहा गया है। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें