फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर नाटी गाकर सबको नचा रहा पांच साल का मास्टर स्वरदीप, उतराखंड में भी डिमांड

Mon, 17 Jun 2019 11:30 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मास्टर स्वरदीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पांच साल का बच्चा नाटी पर सबको नचा रहा है। यह बच्चा नाटी किंग कुलदीप शर्मा का बेटा मास्टर स्वरदीप है। मास्टर स्वरदीप अपनी गायकी, कलाकारी और अदाओं से लोगों को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर रहा है।

विज्ञापन


इस बाल कलाकार की डिमांड हिमाचल में ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड से भी आने लगी है। यह बच्चा 26 जून को उत्तराखंड के मसूरी में एक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देगा। हिमाचल के जाने-माने लोकगायक कुलदीप शर्मा इन दिनों मंच पर दिए जाने वाले कार्यक्रमों में अपने बेटे मास्टर स्वरदीप को भी ले जाते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वरदीप की गायकी से ही होती है। वह भी अपने पिता कुलदीप शर्मा की ही नकल करते हैं। स्वरदीप भी पिता के अंदाज में ही गाने का प्रयास करता है। उन्हीं के गाए गीतों को अपने स्वर में गाता है।
विज्ञापन


स्वरदीप पांवटा के एक निजी स्कूल स्कॉलर होम स्कूल में केजी कक्षा में पढ़ता है। स्वरदीप के कार्यक्रम के वीडियो यू-ट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया के तमाम माध्यमों पर भी खूब वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन

खुद को मुझसे भी बड़ा कलाकार मानने लगा है स्वरदीप 

कुलदीप शर्मा का कहना है कि मास्टर स्वरदीप खुद को उनसे भी बड़ा कलाकार मानने लगा है। कुलदीप उसे पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहते हैं, मगर उसका ध्यान लोकगायन पर है।

वह पिता से बेहतरीन कार्यक्रम देना चाहता है। वह एक उत्तराखंड के शिवनगरी लाखामंडल और सिरमौर के कमरऊ में दिया। उत्तराखंड के मसूरी में 26 जून को उनका कार्यक्रम होगा। 

बच्चे ने चैरिटी के लिए भी दिया अपने गुल्लक से दान 
हाल ही में स्वरदीप शर्मा ने अपने गुल्लक को धावक सुनील शर्मा को चैरिटी के लिए भेंट किया। इस बच्चे ने सिरमौर में चैरिटी शो के दौरान गुल्लक तोड़कर इसमें एकत्र राशि पांच लोगों की जिंदगियां बचाने के लिए दान कर दी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें