फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन बंद रहेंगे राष्ट्रीय बैंक

Tue, 11 Dec 2018 04:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में 26 दिसंबर को सभी राष्ट्रीय बैंक बंद रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ  बैंक यूनियन ने 26 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है। बैंकों के विलय का सड़क पर उतर कर बैंक कर्मचारियों ने विरोध करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


हिमाचल बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव प्रेम वर्मा ने बताया कि बैंकों के पारस्परिक विलय के विरोध में यह हड़ताल की जा रही है। सभी अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह विलय देश हित और कर्मचारियों के हित में नहीं है।

सरकार बैंकों को निजीकरण की ओर धकेल रही है। विश्व के अन्य देशों के मुकाबले भारत में बैंकिंग सेक्टर के विस्तार की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। देश के हजारों गांव आज भी बैंक सुविधा से महरूम हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार जन धन योजना के दूसरे चरण को शुरू करने की तैयारी में है। इससे स्पष्ट है कि देश के लाखों लोगों तक अभी तक बैंकों की सुविधा नहीं पहुंची है। 

विज्ञापन

22 से 26 दिसंबर तक सिर्फ एक दिन खुलेंगे बैंक

महासचिव प्रेम वर्मा ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ  बैंक यूनियन के बैनर तले 26 दिसंबर को हिमाचल में भी सभी बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल के बाद भी अगर केंद्र सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो बैंक यूनियन संघर्ष को और तेज करने को विवश होगी।

22 से 26 दिसंबर तक सिर्फ एक दिन ही हिमाचल में बैंक खुले रहेंगे। 22 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार है। इस दिन बैंक बंद रहेंगे। 23 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। 24 दिसंबर को बैंक खुलेंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी।

26 दिसंबर को हड़ताल के चलते बैंक रहेंगे। ऐसे में 21 दिसंबर तक लोगों को बैंक संबंधी अपने जरूरी काम निपटा लेने चाहिए। इस दौरान एटीएम में भी कैश की कमी होने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें