फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग का शिलाई की बेटियों पर बड़ा खुलासा, चौंका देगी रिपोर्ट

Wed, 15 Feb 2017 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई/नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के शिलाई इलाके की लड़कियों की शादियां बाहरी राज्यों में करवाई जा रही हैं। बिना पंजीकरण के हो रही इन शादियों में नाबालिगों की संख्या भी काफी अधिक है। नेशनल वूमेन कमीशन की सदस्य रेखा शर्मा के नेतृत्व में शिलाई पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन


रेखा शर्मा ने नाहन और शिलाई में पत्रकार वार्ता में कहा कि वह इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार को भी देंगी। जांच के बाद उन्होंने एसपी सौम्या सांबशिवन और एडीसी हरबंस नेगी से भी मुलाकात की और इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इसकी स्वतंत्र जांच करवानी चाहिए। कहा कि बाहरी राज्यों में शादियां करना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन नाबालिगों की शादियां भी हो रही हैं। जिस पर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

सदस्या ने बताया बेहद चौंकाने वाला आंकड़ा

वह महिलाओं से भी मिलीं। कई गांवों का दौरा भी किया। पता चला कि ज्यादातर शादियां हरियाणा में हो रही हैं। एक गांव में 38 परिवार हैं। जहां से नौ लड़कियों की शादियां बाहरी राज्यों में हुई हैं, जो चौंकाने वाला है। शिलाई काफी पिछड़ा हुआ है।

ऐसे में बिचौलियों की भूमिका भी हो सकती है, जो पैसे भी लेते होंगे। उन्होंने एसपी से भी मुलाकात की है। एक बिचौलिए को पकड़ा भी था। हरियाणा में लिंग अनुपात कम है। ऐसे में इन शादियों पर सवाल भी उठते हैं। लेकिन, इसकी राज्य सरकार को एक स्वतंत्र जांच करवानी चाहिए।

हरियाणा सरकार से भी वे बात करेंगी। वहीं, राज्य महिला आयोग को भी इलाके में जागरुकता अभियान चलाने के बारे में पत्र लिखेंगी। उनके साथ एडवोकेट ओमदत्त और लिगल एक्सपर्ट अवनी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बेहद पिछड़ा है शिलाई: रेखा

पत्रकार वार्ता में रेखा शर्मा ने कहा कि शिलाई इलाका बेहद पिछड़ा हुआ है। सड़कें है नहीं और पानी की किल्लत चल रही है। अस्पताल में चिकित्सकों की भी व्यवस्था नहीं है। 

महिलाओं से की खुलकर बात
शिलाई में महिलाओं से मिलने पहुंची रेखा ने कहा कि वहां पर एक नेता के दबाव में महिलाएं खुलकर नहीं बोल रही थी। इसके बाद उन्होंने नेता को बाहर जाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि उन महिलाओं ने उनसे खुलकर बात की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें