फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 1365 प्राइमरी स्कूल होंगे बंद, शिक्षा विभाग ने तैयार की स्कूलों की सूची

Tue, 24 Oct 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में जल्द ही एक हजार से ज्यादा प्राइमरी स्कूल बंद होने जा रहे हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सूची भी तैयार कर ली है। सूची के मुताबिक, गढ़वाल मंडल में 1365 प्राइमरी स्कूलों को बंद करने की तैयारी है।
विज्ञापन


इन स्कूलों में छात्र संख्या 10 से कम है। इन्हें दूसरे स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। गढ़वाल मंडल के अपर शिक्षा निदेशक (प्राइमरी) ने इसकी सूची को अंतिम रूप दे दिया है। जल्द ही इस बारे में शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक 10 से कम छात्र संख्या वाले प्राइमरी स्कूलों का विलय करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। चयनित स्कूलों को बीच में पड़ने वाले स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलों में चयनित स्कूलों की सूची

मंडल के पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिलों में इन 1365 स्कूलों में छात्र संख्या 8,318 है। इन स्कूलों के विलय के बाद 965 स्कूल अस्तित्व में आएंगे। इन 965 स्कूलों में छात्र संख्या 20,401 हो जाएगी।  

जिलों में चयनित स्कूलों की सूची:-
10 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की जनपदवार स्थिति
पौड़ी-54, टिहरी-304, चमोली-205, उत्तरकाशी-117, देहरादून  122, रुद्रप्रयाग     75, हरिद्वार 02    

विभाग स्कूलों के विलय पर गंभीरता से कार्य कर रहा है। स्कूलों के विलय का न सिर्फ छात्रों को लाभ मिलेगा बल्कि शिक्षकों की परेशानियां भी दूर होंगी। सूची शिक्षा निदेशालय को भेजी जा रही है। नवंबर दूसरे सप्ताह में स्कूलों के विलय की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-एसपी खाली, एडी (प्राथमिक) गढ़वाल मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें