केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए ऑनलाइन रोल नंबर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार सीबीएसई नेट की आधिकारिक वेबसाइट से रोलनंबर डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से रोल नंबर नहीं भेजे जाएंगे। परीक्षा पांच नवंबर को शिमला और धर्मशाला के 22 केंद्रों पर होगी। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए सीबीएसई ने ऑनलाइन रोल नंबर में आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।
परीक्षा आगामी पांच नवंबर को होगी। उम्मीदवार लॉग इन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से अपना रोल नंबर ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं। नेट के तीन पेपर दो सेशन में होंगे। इसमें एक सुबह और दूसरा दोपहर को होगा। पहले सेशन में होने वाले दो पेपर में आधे घंटे का समय होगा।
इसमें उम्मीदवार अपनी ओएमआर शीट भर सकते हैं। हालांकि, इस दौरान कोई भी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र छोड़कर नहीं जा सकेगा। परीक्षा केंद्र में बिना एडमिशन कार्ड दाखिला नहीं दिया जाएगा। इसके साथ एक वैद्य फोटो आईडी प्रूफ भी रखना होगा।