पांवटा यूनाइटेड फुटबाल क्लब ओर से करवाए गए पांचवें सुपर फुटबाल कप का खिताब पीयूएफसी पांवटा सीनियर (ए) ने जीता है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पीयूएफसी पांवटा सीनियर (ए) ने पीयूएफसी-बी टीम को 3-0 से हराया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल की 30 टीमों ने भाग लिया।
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में विजेता रही टीम को 51,000 और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 31,000 और ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता की आयोजन समिति के सदस्य नवीन कौशिक, अनुज शर्मा और संजीव बब्बू ने बताया कि पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में प्रतियोगिता करवाई गई।