फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National School Games: कांगड़ा के शुवंश ने स्वर्ण, वंशिका ने जीता सिल्वर, पहलवानों का भी शानदार प्रदर्शन

Sat, 10 Jun 2023 01:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/ज्वालामुखी (कांगड़ा/बिलासपुर

सार

स्कूली अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चौथे दिन प्रदेश के खिलाड़ियों ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो मेडल अपने नाम किए हैं। 
विज्ञापन
शुवंश, वंशिका, अर्पित व सोनाली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में चल रही स्कूली अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चौथे दिन प्रदेश के खिलाड़ियों ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो मेडल अपने नाम किए हैं। कांगड़ा के नूरपुर के खन्नी के 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 17 वर्षीय शुवंश ठाकुर ने 96 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। अंडर-19 गर्ल्स प्रतियोगिता के 76 किलो ग्राम भार वर्ग में ऊना जिले की प्रज्ञा ने कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने प्रतियोगिता में कुल 140 किलो भार उठाया। गोल्ड मेडल हासिल करने वाले शुवंश ठाकुर वर्तमान में नगरोटा बगवां के रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में खेलों इंडिया आवासीय अकादमी में रहकर पढ़ाई कर रहे है। उन्होंने इससे खेलो इंडिया यूथ की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया था। जबकि तमिलनाडु में राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शुवंश ठाकुर ने यूथ वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। शुवंश के प्रथम कोच और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुगलाड़ा के प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश के दो खिलाड़ियों ने स्कूली अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चौथे दिन दो मेडल हासिल किए। खेल सहायक निदेशक सोहन सिंह ने प्रदेश के लिए मेडल जीतने वाले शुवंश और प्रज्ञा को बधाई दी ।

विज्ञापन


ज्वालामुखी की वंशिका ने जीता सिल्वर
 स्कूल नेशनल गेम्स में ज्वालामुखी शहर की वंशिका गोस्वामी ने बॉक्सिंग सिल्वर मेडल जीता है। वंशिका गोस्वामी पुत्री शशि गोस्वामी ज्वालामुखी की पंचायत दरंग की निवासी हैं। पिता पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। दादा दीपराज गोस्वामी भी पुलिस विभाग से ही सेवानिवृत्त हुए हैं। वंशिका गोस्वामी ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरु और माता-पिता को दिया है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के पूर्व सदस्य और राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार विजेता सत्यपाल शर्मा और रविंद्र नाथ टैगोर पब्लिक स्कूल ज्वालामुखी के प्राचार्य ओपी वशिष्ठ वंशिका को बधाई दी है। ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने भी शुभकामना संदेश भेजा है। 

सोनाली ने रजत और अर्पित ने प्रदेश की झोली में डाला कांस्य
 राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के दो पहलवानों ने पदक हासिल किए हैं। इसमें नालागढ़ की पहलवान सोनाली ने रजत पदक और अर्पित ठाकुर कांस्य पदक हासिल किया। दिल्ली और भोपाल में चल रही स्कूली प्रतियोगिता में देश भर से करीब पांच हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कुश्ती कोच जगदीश कुमार ने बताया प्रदेश से 20 पहलवान इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इसमें नालागढ़ की सोनाली ने 50 किलोभार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं बिलासपुर के चिल्ला गांव से संबंध रखने वाले अर्पित ठाकुर ने 61 किलोभार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि अन्य खिलाड़ी भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें