फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इस तारीख तक रोहतांग ले जा सकेंगे डीजल वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग दर्रे को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने डीजल वाहनों को एक मई से बंद करने के आदेशों को पांच मई तक स्थगित कर दिया है। ट्रिब्यूनल के 15 अप्रैल को पारित आदेशों के अनुसार रोहतांग दर्रे में डीजल वाहनों की आवाजाही पर एक मई से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने 23 अप्रैल को शपथ पत्र के माध्यम से अदालत को बताया कि वायु जांच संयंत्र लगाने के लिए गुलाबा-सोलंग क्षेत्र में जमीन चिन्हित कर ली है। प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण श्रीधर ने वीरवार को ट्रिब्यूनल को बताया कि राज्य सरकार दो सप्ताह के भीतर इन संयंत्रों को स्थापित कर देगी।
विज्ञापन

पुनर्विचार याचिका पर दिल्ली में होगी सुनवाई

ट्रिब्यूनल को यह भी बताया गया कि रोहतांग रोपवे प्रोजेक्ट के लिए उच्चतम बोलीदाता को भी चुन लिया गया है। 15 मई से पहले इस मामले को कैबिनेट के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

ट्रिब्यूनल को यह भी बताया गया कि रोहतांग वैली में सीएनजी बसों को चलाने बारे पेट्रोलियम मंत्रालय और टाटा लेलैंड से भी बातचीत की गई है। ट्रिब्यूनल ने मामले की आगामी सुनवाई दिल्ली में 5 मई को निर्धारित की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें