फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: पांच दिव्यांग पीएचडी शोधार्थियों ने चमकाया विवि का नाम

Sun, 27 Mar 2022 07:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राजनीति विज्ञान विभाग की दृष्टिबाधित छात्रा प्रतिभा ठाकुर,  शिक्षा विभाग के मुकेश कुमार, इतिहास विभाग के राजपाल, योग विभाग के संजय भैरव और वाणिज्य विभाग के हेम सिंह को केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फेलोशिप मिली है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विवि के पीएचडी शोधार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विवि के पांच दिव्यांग पीएचडी शोधार्थियों ने विवि का नाम चमकाया है। इन शोधार्थियों को केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फेलोशिप मिली है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की एमफिल और पीएचडी के विद्यार्थियों को मेरिट आधार पर यह फेलोशिप दी जाती है। 

विज्ञापन


विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि यह विवि के लिए गर्व का विषय है। विवि के विकलांगता मामलों के नोडल अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि इन विद्यार्थियों में राजनीति विज्ञान विभाग की दृष्टिबाधित छात्रा प्रतिभा ठाकुर,  शिक्षा विभाग के मुकेश कुमार, इतिहास विभाग के राजपाल, योग विभाग के संजय भैरव और वाणिज्य विभाग के हेम सिंह शामिल हैं।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हर वर्ष मेरिट के आधार पर देशभर से मेरिट के आधार पर 200 विद्यार्थियों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के समकक्ष फेलोशिप प्रदान करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें