फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धावक सुनील को लोकगायक कुलदीप शर्मा का मिला साथ, दो किलोमीटर दौड़े नाटी किंग

Tue, 04 Jun 2019 07:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब / सतौन (सिरमौर)
विज्ञापन
धावक सुनील के साथ दौड़ते नाटी किंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पांच जिंदगियों को नई सांसें देने 500 किलोमीटर लंबी चैरिटी रन पर निकले सुनील को दूसरे दिन लोक गायक कुलदीप शर्मा का साथ मिला। अल्ट्रा मैराथनर सुनील पांवटा से होते हुए मंगलवार को एक बजे सतौन पहुंचे।

विज्ञापन


यहां नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने अपने ससुराल में सुनील का स्वागत किया। कुलदीप सतौन में सुनील के साथ दो किलोमीटर दौड़े। इस दौरान सुनील के साथ सतौन ट्रक सोसाइटी के अध्यक्ष सतीश चौहान ने भी अपने सदस्यों सहित दौड़ लगाकर चैरिटी के लिए राशि जुटाई।

सुनील पांच मिनट रुककर सतौन से शिलाई के लिए रवाना हुए। इससे पहले पांवटा साहिब में पत्रकारों से बातचीत में सुनील ने कहा कि चैरिटी रन तभी कामयाब होगी, जब लोग दिल खोलकर दान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ये भी कहा कि सिरमौर में सैकड़ों उद्योग हैं, लेकिन उद्योगों से किसी तरह की डोनेशन नहीं मिली है। स्कूली छात्रों से भी पांच जिंदगियां बचाने के लिए दान मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि चैरिटी के लिए कोई भी औद्योगिक इकाई आगे नहीं आ रही है। यह एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस चैरिटी रन के में सभी जगह पर लोगों ने आगे हाथ बढ़ाया है।

धावक सुनील शर्मा ने बताया कि यह उनकी तीसरी चैरिटी रन है, जिसमें रोगियों की मदद के लिए फंड एकत्रित किए जा रहे हैं। इसके बाद सुनील शर्मा अपनी टीम के साथ सुबह पांवटा से शिलाई के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें