फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी जेपी नड्डा के घर में था मोदी का आशियाना

Tue, 11 Nov 2014 09:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल से केंद्रीय कैबिनेट में शामिल हुए राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुरू से ही अच्छे संबंध रहे हैं। एक समय नरेंद्र मोदी शिमला में जेपी नड्डा के घर में रहते थे।
विज्ञापन


बतौर हिमाचल प्रभारी मोदी को शिमला में नड्डा ने अपने सरकारी आवास में कमरा दिया था। वर्ष 1995 में बतौर विधायक नड्डा को यूएस क्लब में सरकारी मकान मिला हुआ था। दो कमरों के इस मकान के एक कमरे में खुद नड्डा और दूसरे में मोदी रहते थे। यहीं से दोनों नेता मिलकर संगठन का काम करते और आगे की रणनीति बनाते थे।

भाजपा का राष्ट्रीय सचिव रहते हुए मोदी को 1995 में हिमाचल का प्रभारी बनाया गया। तब नड्डा प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष थे। 1998 में भाजपा को प्रदेश में सत्तासीन कराने में नरेंद्र मोदी की भूमिका अहम रही, लेकिन उनके साथ जेपी नड्डा भी थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रदेश की राजनीति छोड़ संगठन में गए नड्डा

वर्ष 2010 में नड्डा प्रदेश सरकार का मंत्री पद छोड़ संगठन में चले गए। नितिन गडकरी के अध्यक्ष रहते राष्ट्रीय महासचिव बने नड्डा ने पिछले चार साल के दौरान कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं।

लोकसभा चुनाव की कमान मोदी को मिलने के बाद से ही इनकी भूमिका भी दिल्ली में बढ़ गई थी। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया। भाजपा संसदीय बोर्ड में शामिल होने वाले प्रदेश के वे पहले नेता बनें।

इसी बीच, उन्हें भाजपा चुनाव समिति का सदस्य सचिव भी बनाया गया। महाराष्ट्र और राजस्थान की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि अपने काम से उन्होंने नरेंद्र मोदी का भरोसा जीता।

मंडी संसदीय क्षेत्र  के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा के बीच दो दशक का संबंध है। इन दोनों ने एक साथ हिमाचल में भाजपा को मजबूत करने का काम किया है। हिमाचल प्रदेश प्रभारी रहे नरेंद्र मोदी एक समय जेपी नड्डा के कमरे में रहते थे। एक साथ बैठकर रणनीति बनाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें