फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई में शोध करेंगे बिलासपुर के नरेंद्र कुमार, सहायक अनुसंधानकर्ता के रूप में हुआ चयन

Sat, 17 Apr 2021 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भगेड़ (बिलासपुर)

सार

स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय के भौतिकी विषय में एमएससी (स्नातकोत्तर) के छात्र रहे नरेंद्र कुमार का चयन यूएई विश्वविद्यालय के विज्ञान महाविद्यालय अलअइन आबुधाबी (संयुक्त अरब अमीरात) में सहायक अनुसंधानकर्ता के रूप में हुआ है। नरेंद्र मूूूल रूप से सदर बिलासपुर विकास खंड की सकरोहा पंचायत के बाग चमियारा गांव निवासी हैं। नरेंद्र कुमार के पिता मनसा राम खेतीबाड़ी करतेे हैं। उनकी माता विद्या देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
नरेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय के भौतिकी विषय में एमएससी (स्नातकोत्तर) के छात्र रहे नरेंद्र कुमार का चयन यूएई विश्वविद्यालय के विज्ञान महाविद्यालय अलअइन आबुधाबी (संयुक्त अरब अमीरात) में सहायक अनुसंधानकर्ता के रूप में हुआ है। नरेंद्र मूल रूप से सदर बिलासपुर विकास खंड की सकरोहा पंचायत के बाग चमियारा गांव निवासी हैं।

विज्ञापन


नरेंद्र कुमार के पिता मनसा राम खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी माता विद्या देवी गृहिणी हैं। उनकी तीन बहनें और एक भाई हैं। नरेंद्र ने भौतिकी विषय में स्नातकोत्तर स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं से वर्ष 2019 में की। स्नातक की उपाधि कोटशेरा कॉलेज शिमला से प्राप्त की। घुमारवीं कॉलेज में स्नातकोत्तर उपाधि के दौरान अनुसंधान परियोजना में उन्हें डॉ. अरुण कुमार तथा अंजना देवी ने मार्गदर्शक की भूमिका निभाई।

इसके बाद नरेंद्र कुमार श्री शंकराचार्य तकनीकी कैंपस भिलाई, छत्तीसगढ़ में अनुसंधान सहायक के तौर पर कार्य किया। उनका मार्गदर्शन डॉ. मोहन लाल वर्मा, डॉ. बी केशव राव ने किया। नरेंद्र के तीन अनुसंधान पत्रों को विश्व के विख्यात जनरल में स्थान मिला। 
विज्ञापन


घुमारवीं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामकृष्ण तथा सहायक प्रोफेसर अरुण कुमार ने नरेंद्र कुमार को बधाई दी है। नरेंद्र ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को वह संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना होंगे। उधर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने भी नरेंद्र कुमार को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें