फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दौड़ और योग स्पर्धा में नंदलाल ने जीते तीन गोल्ड, एक सिल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौथी मास्टर स्पोर्ट्स स्पर्धा में पाया सम्मान
विज्ञापन

पांवटा में हुई स्पर्धा में 45 प्लस आयु वर्ग में दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। सिरमौर जिले के पांवटा में हुई चौथी मास्टर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा के शारीरिक शिक्षक नंदलाल शर्मा ने तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता है। सोमवार को पाठशाला पहुंचने पर स्कूल स्टाफ और बच्चों ने नंदलाल शर्मा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।यह प्रतियोगिता 30 से 100 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाड़ियों लिए रखी थी। इसमें प्रदेशभर से 600 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में बास्केटबाल, फुटबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन, लांग जंप, हाईजंप, दौड़ और योग मुकाबले हुए।
विज्ञापन


नंदलाल शर्मा ने 45 प्लस आयु वर्ग के लांग जंप और योगा में गोल्ड मेडल और 100 मीटर की दौड़ में सिल्वर मेडल जीता। इस वर्ग की टीम ने वॉलीबाल में भी गोल्ड मेडल जीता है। शारीरिक शिक्षक नंदलाल शर्मा अंतरराष्ट्रीय स्तर के वॉलीबाल और एथलेटिक्स खिलाड़ी हैं। एशियन खेल में भी वह अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। नंदलाल शर्मा ने बताया कि उन्हें स्पोर्ट्स में बचपन से ही शौक है जिसके चलते उन्होंने स्पोर्ट्स को अपना कॅरिअर बनाया। इनके मार्गदर्शन में स्कूल के असंख्य बच्चों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मशोबरा स्कूल से 28 छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें