फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सहायक जेल अधीक्षक की गाड़ी से उतरवाई नेम प्लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की अगुवाई में कार्रवाई
विज्ञापन

ढली-संजौली बाईपास पर गाड़ी का चालान भी काटा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शिमला घूमने आए मध्य प्रदेश के सहायक जेल अधीक्षक को गाड़ी पर नेम प्लेट लगाना महंगा पड़ गया। ट्रैफिक मजिस्ट्रेट शिमला की अगुवाई में लगाए गए नाके के दौरान गाड़ी से नेम प्लेट उतरवाई गई और चालान भी किया।
विज्ञापन


ट्रैफिक मजिस्ट्रेट शिमला एवं किन्नौर राघव गुप्ता की अगुवाई में वीरवार को ढली-संजौली बाईपास पर नाका लगाया गया था। इस दौरान पुलिस ने नंबर प्लेट पर नेम प्लेट लगी निजी गाड़ी को रोका। पूछताछ की तो पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी गाड़ी में मौजूद थे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें बताया कि हिमाचल में गाड़ी पर नेम प्लेट लगाना गैर कानूनी है, इसलिए आपको नेम प्लेट ढक कर रखनी चाहिए थी। इसके बाद गाड़ी से नेम प्लेट उतारी गई और 500 रुपये का चालान किया गया। ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ सुबह 11 बजे से एक बजे तक लगाए नाके के दौरान 75 वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिन वाहनों में लगाई गई काली फिल्में, फ्लैग रॉड और नेम प्लेटें हटवाई गई और चालान काटे गए। नियमों के उल्लंघन पर 35 वाहनों के चालान कर मौके पर ही करीब 24600 जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक मजिस्ट्रेट राघव गुप्ता ने ऑकलैंड टनल लांग वुड सड़क पर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को हटाने के भी निर्देश दिए ताकि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस और फायर की गाड़ियों को गुजरने में समस्या पेश न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें