फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ धमाका: पंजाब में पकड़े दोनों आरोपियों को हिमाचल लाएगी पुलिस, जानें पूरा मामला

Tue, 24 Feb 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)।

सार

 सोलन जिले के नालागढ़ पुलिस स्टेशन के समीप विस्फोट करने के मामले में पंजाब में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस कोर्ट के माध्यम से ट्रांसफर कर हिमाचल लाएगी।
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ पुलिस स्टेशन के समीप विस्फोट करने के मामले में पंजाब में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस कोर्ट के माध्यम से ट्रांसफर कर हिमाचल लाएगी। हालांकि, अभी तक नालागढ़ पुलिस के पास पंजाब पुलिस की ओर से लिखित में कोई सूचना नहीं है। 1 जनवरी को नालागढ़ के पुलिस स्टेशन के समीप एक जोरदार धमाका हुआ था। इसमें साथ लगते एक दर्जन मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। बाद में आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी ली थी। संगठन का आरोप था कि हिमाचल के बीबीएन स्थित निजी कंपनियों में नशीला पदार्थ तैयार होता है और वह पुलिस की निगरानी में पंजाब में सप्लाई होता है। इससे पंजाब के युवा नशेड़ी हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) जालंधर ने साझे ऑपरेशन में नालागढ़ पुलिस स्टेशन पर आरडीएक्स आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाके में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले छह आरोपी पहले पकड़े गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महावीर और मनप्रीत उर्फ मनी के रूप में हुई है। दोनों एसबीएस नगर के रहने वाले हैं। ऑपरेशन के दौरान उनके कब्जे से एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। प्राथमिक जांच से पता लगा है कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के साथ जुड़े है और मास्टरमाइंड गोपी नवांशहरिया, जस्सी कुलाम व सुशांत चोपड़ा के निर्देशों पर काम कर रहे थे। आरोपियों ने विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर अपने साथियों के साथ मिलकर आरडीएक्स आधारित आईईडी और हैंड ग्रेनेड वाली खेप प्राप्त की थी। इसी खेप में से एक आईईडी (आरडीएक्स) का इस्तेमाल गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने 1 जनवरी को नालागढ़ पुलिस स्टेशन में विस्फोट करने के लिए किया था। उधर, बद्दी के एसपी विनोद धीमान ने बताया कि अभी तक बद्दी पुलिस को कोई लिखित में सूचना नहीं है। इस बारे में पंजाब पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों को जल्द नालागढ़ ट्रांसफर कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें