फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन ट्रैफिक पुलिस ने पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ, हेलमेट की महता बताई

Tue, 19 Sep 2023 06:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी दिनेश और उनकी टीम में शामिल एचएचसी विक्रम देव, आरक्षी राजेश, होमगार्ड जवान अरुणबाला ने सड़क सुरक्षा नियमों से जुड़ी जागरुकता प्रचार सामग्री भी बांटी।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की नाहन यातायात पुलिस ने जिला मुख्यालय नाहन में मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी दिनेश और उनकी टीम में शामिल एचएचसी विक्रम देव, आरक्षी राजेश, होमगार्ड जवान अरुणबाला ने सड़क सुरक्षा नियमों से जुड़ी जागरुकता प्रचार सामग्री भी बांटी। इस दौरान नाहन चौगान मैदान के समीप दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में बताया गया। मुख्य आरक्षी दिनेश ने बताया कि दो पहिया वाहन चलाने वाले और पीछे बैठने वाले सवार को बेहतर गुणवत्ता का आईएसआई मार्क का हेलमेट पहनना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने चालकों को बताया कि हेलमेट को ठीक तरह से सिर पर लगाकर उसकी क्लिपिंग करना भी जरूरी है। कई दो पहिया चालक हेलमेट को सिर पर न लगाकर बाजू में डालकर चलते हैं। इससे न केवल यातायात नियमों की अवहेलना होती है, बल्कि दुर्घटना आदि होने पर सिर के साथ-साथ बाजू को भी नुकसान होने का काफी अंदेशा बढ़ जाता है। इस जागरूकता अभियान में यातायात पुलिस ने 70 से अधिक दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक किया। साथ ही चेताया भी कि यदि फिर यातायात नियमों की अवहेलना हुई तो चालान काटे जाएंगे, जिसकी राशि अब काफी ज्यादा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें