फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नागमणि के गोल से खलीनी फुटबाल क्लब बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
एब्सेलॉन फुटबाल क्लब को दी शिकस्त
विज्ञापन

समरहिल खेल मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। द परिवर्तन फाउंडेशन शिमला की ओर से समरहिल स्थित खेल मैदान में खेले जा रहे 8वें सैवी सैवी मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में सोमवार को सीनियर टीम के तीन मुकाबले खेले गए। इसमें खलीनी फुटबाल क्लब और एब्सेलॉन शिमला फुटबाल क्लब के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। इसमें खलीनी फुटबाल क्लब के खिलाड़ी नागमणि ने शानदार गोल दागते हुए टीम को 2–1 से जीत दिलाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हिमाचल, चंडीगढ़ और पंजाब की 23 टीमें भाग ले रही हैं। हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष राणा पृथ्वी विक्रम सेन ने बताया कि सैवी मेमोरियल कप ने प्रदेश ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। इस वर्ष हिमाचल, चंडीगढ़ और पंजाब की लगभग 23 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस दौरान आयोजक समिति की ओर से रूबिल चौहान, मनीष शर्मा, आरुष वर्मा, सूक्ष्म भारद्वाज, आतिश, आर्यामन और अमित मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें