फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों से बदसलूकी के बाद धरना प्रदर्शन, कूड़े के ढेर लगा किया पांच घंटे चक्का जाम

Fri, 16 Oct 2020 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोलन शहर में एक रसूखदार व्यक्ति के लोगों की ओर से नप के सफाई कर्मियों से हाथापाई और बदसलूकी करने के बाद जमकर हंगामा हो गया। इसके बाद गुस्साए सफाई कर्मियों ने कूड़े की तीन गाड़ियां भरकर डीसी दफ्तर चौक पर कूड़े का ढेर लगाकर पांच घंटे तक चक्का जाम कर दिया। शुक्रवार सुबह ही सैकड़ों सफाई कर्मी धरने पर बैठ गए। पुलिस और प्रशासन बेबस नजर आया। डीएसपी योगेश शर्मा टीम के साथ पहुंचे।

विज्ञापन


पुलिस के समझाने पर भी सफाई कर्मी नहीं माने। नप के कार्यकारी अधिकारी, अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर सहित पूरी टीम ने सफाई कर्मियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे आरोपियों से माफी मांगने की बात पर अड़े रहे और फिर कूड़े से भरी बोरियों से कचरा हर तरफ फैला दिया। महिला सफाई कर्मी भी हाथ में झाड़ू लेकर बाईपास जाने वाले मार्ग पर वाहनों को रोकने के लिए खड़ी हो गईं। शुक्रवार सुबह हाईकोर्ट के आदेशानुसार सफाई कर्मी होर्डिंग हटाने पहुंचे तो शहर के नामी व्यक्ति के कुछ लोगों ने उनसे हाथापाई कर दी।

इसके बाद सफाई कर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा। जब कर्मी नप कार्यालय पहुंचे तो कुछ लोग डंडों से भरी गाड़ी लेकर कार्यालय में पहुंच गए। सुरक्षा के लिए कर्मियों को कमरे में बंद करना पड़ा। इसके बाद गुस्साए कर्मी गुंडागर्दी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ धरने पर बैठ गए। साथ ही व्यक्ति को चौक पर बुलाकर माफी मांगने की बात कहते रहे। वाल्मीकि वर्ग सुधार समिति के प्रधान प्रेम चंद मट्टू ने कहा कि समुदाय के साथ हर जगह अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने आरोपी को कर्मियों से माफ मांगने को कहा। 
विज्ञापन


सुलह करवाने का किया प्रयास
नप के ईओ ललित कुमार ने कहा कि धरने पर बैठे सफाई कर्मियों और दूसरे व्यक्ति के बीच सुलह करवाने का कार्य किया जा रहा है। कर्मियों को समझाने का प्रयास जारी है। कर्मी हाईकोर्ट के आदेशानुसार होर्डिंग को हटाने के लिए गए थे। 

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : एसडीएम
एसडीएम अजय कुमार यादव ने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर सुना गया है। सार्वजनिक स्थान पर ऐसा करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ऐसे मामलों में सख्ती से निपटेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें