फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन वोटर चार बजे के बाद छड़ी से दबाएंगे ईवीएम का बटन

Fri, 18 Dec 2020 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पौने चार लाख वोटर प्रदेश के 50 नगर परिषद  और नगर पंचायतों के चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन वोटरों में से 62 फीसदी पुरूष और 48 फीसदी महिला वोटर हैं। मतदान केंद्रों में मतदान से पहले सनीटाइज भी किया जाएगा। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार होम क्वारंटीन वोटर 4 बजे के बाद एक घंटे तक अपना वोट डाल सकेंगे।

विज्ञापन


ये वोटर मास्क पहनकर वोट डाल पाएंगे। इनको डिस्पोजेबल दस्ताने मतदान केंद्र में उपलब्ध कराए जाएंगे। ऐसे वोटरों को छड़ी की मदद से इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन ( ईवीएम) का बटन दबाना होगा। ऐसे वोटरों को मतदान केंद्र के भीतर पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मी ईवीएम तक ले जाएंगे। इस दौरान मतदान केंद्र में सिर्फ चुनाव ड्यूटी का एक अधिकारी तैनात रहेगा और अन्यों को बाहर कर दिया जाएगा।

बताते हैं कि अस्पताल में कोरोना संक्रमितों को वोट देने के लिए मतदान केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। आयोग के अधिकारियों के अनुसार कोरोना संक्रमिक नेता चुनाव तो लड़ सकेगा परंतु  वह घरों- घरों में प्रचार के लिए नहीं जा पाएगा। चुनाव आयोग ने यह कदम कोरोना संक्रमण को रोकने के  लिए उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें