फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबार्ड ने हिमाचल को जारी किए 544 करोड़

Fri, 24 Aug 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वर्तमान वित्त वर्ष में ग्रामीण आधारभूत सुविधा के सृजन के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार को  544.21 करोड़ जारी किए हैं।

विज्ञापन


नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक रणबीर सिंह ने कहा कि नाबार्ड शिमला में 174वीं परियोजना को स्वीकृति समिति ने 280.34 करोड़ स्वीकृत किए हैं जिसमें लघु सिंचाई योजना के लिए 130.83 करोड़ और सड़कों व पुलों के निर्माण के लिए 149.50 करोड़ की धनराशि शामिल है।

इसके साथ नाबार्ड ने आरआईडीएफ  के अंतर्गत राज्य के ग्रामीण आधारभूत सुविधा को सशक्त करने के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान रुपए 515.00 करोड़ के नार्मेटिव आवंटन के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश सरकार को रुपए 544.21 करोड़ की धनराशि की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं।
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 89 ग्रामीण सड़कें व 7 पुलों  के निर्माण हेतु 304.92 करोड़, 54 पेयजल आपूर्ति योजनाओं के लिए 108.45 करोड़, 55 लघु सिंचाई योजनाओं के निर्माण के लिए 130.83 करोड़ की स्वीकृति दी है।

यह भी कहा कि राज्य में नाबार्ड ने ग्रामीण आधारभूत सुविधा निधि के माध्यम से अब तक महत्वपूर्ण ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं के सृजन के लिए 7341.78  करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है जबकि गांवों को जोड़ने के लिए सड़कें, सिंचाई, विद्यालय, सामाजिक आधारभूत सुविधा, पेयजल योजना इत्यादि उपलब्ध कराने हेतु अब तक रुपए 4696.19 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें