फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल बाढ़ प्रभावितों के लिए एक महीने का वेतन देंगे कांग्रेस विधायक

Thu, 23 Aug 2018 06:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस विधायकों ने केरल में बाढ़ प्रभावितों के लिए एक महीने की तनख्वाह देने का फैसला लिया है। बाढ़ प्रभावितों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों से भी चंदा जुटाया जाएगा। इसके लिए राजीव गांधी नेशनल रिलीफ एंड वेलफेयर फंड के नाम से प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कार्यक्रम की शुरुआत वीरवार को शिमला से कर दी है। कार्यक्रम के दौरान पाटिल ने कहा कि राशि एकत्र कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंपी जाएगी।

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार जिला और ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत और केरल में बाढ़ मे मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें