फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी में रिक्त पड़े 401 पदों को जल्द भरेगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल के दौरे पर आए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने दिया आश्वासन
विज्ञापन

न्यू ओपीडी ब्लाक भी जल्द किया जाएगा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज (आईजीएमसी) में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरा जाएगा। यह आश्वासन स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धनीराम शांडिल ने शनिवार को आईजीएमसी के दौरे के दौरान दिया। आईजीएमसी में ओटीए, नर्स, लैब असिस्टेंट सहित विभिन्न श्रेणियों के करीब 401 पद खाली पड़े हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने इस दौरान काॅलेज प्रबंधन के साथ कमेटी हॉल में बैठक भी की। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर भी मौजूद रहीं। कर्मचारी महासंंघ के अध्यक्ष रजनीश पूनिया ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष काॅलेज में रिक्त पड़े पदों का मामला उठाया। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री शाम पौने चार बजे के करीब आईजीएमसी पहुंचे। यहां पर आईजीएमसी प्रबंधन और समानांतर कर्मचारी महासंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष हरिंद्र सिंह मेहता तथा महासचिव हनीश ठाकुर ने उका स्वागत किया। यहां से मंत्री सीधे कमेटी हॉल पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पर अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मिनिसिट्रयल स्टाफ के 101, ओटीए के 40, लैब सहायक के 20 और स्टाफ नर्सों के 260 पद रिक्त पड़े हैं। मंत्री ने भी कहा कि हिमकेयर और आयुष्मान योजना अस्पताल में सुचारु तरीके से चलेगी। इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बात हो चुकी है। केंद्रीय बजट के बाद उन्होंने सहायता देने को कहा है। इसके अलावा मंत्री ने यह भी बताया कि दुर्गम इलाकों के मरीजों का विशेष ख्याल रखा जाएगा। ओपीडी ब्लॉक जल्द शुरू होगा। परिसर में योगा सेंटर खोलने के निर्देश भी दिए। आईजीएमसी में मरीजों को सोने के लिए पर्याप्त सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव, उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण भाटिया, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. शोमिन धीमान, डॉ. साद रिजवी, एसीएफ प्रवण नेगी, मेट्रर्न हरिप्रिया, नीना मनकोटिया, ममता भारद्वाज और नीना शर्मा मौजूद रहीं।
संजौली से आईजीएमसी सड़क करवाएं चौड़ी
आईजीएमसी कर्मचारी महासंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष हरिंद्र सिंह मेहता ने कर्मचारियों की सुविधा के लिए संजौली से आईजीएमसी के लिए आने वाली सड़क चौड़ी करने की मांग भी स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल से की। अध्यक्ष हरिंद्र सिंह मेहता ने बताया कि इससे कर्मचारी समय पर अस्पताल पहुंचेंगे।
विज्ञापन


ओटी और सीटी स्कैन की जांच
शिमला। स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने ढाई बजे अटल सुपर स्पेशलिटी आर्युविज्ञान संस्थान (चमियाना) का दौरा भी किया। इनके साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह मौजूद रहे। यहां पर उन्होंने ऑपरेशन थियेटर, इमरजेंसी और सड़क के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि क्लीयरेंस मिलने के बाद सड़क को पक्का और चौड़ा करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर चमियाना के प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया, प्रदीप कौंडल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन शांडिल, पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर, सुशांत कपरेट, राजकुमार नीतू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें