फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मेरा सिरमौरा बड़ा प्यारा से बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौरा बड़ा प्यारा.., नाटी पर विशेष बच्चे की प्रस्तुति ने बांधा समां
विज्ञापन

माता पदमावती नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने आस्था स्कूल का किया भ्रमण

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज नाहन की छात्राओं ने आस्था स्पेशल स्कूल नाहन का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने स्कूल के चुनौतीपूर्ण विशेष बच्चों के साथ दिन बिताया और उनकी दिनचर्या जानने का प्रयास किया। इस मौके पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें चुनौतीपूर्ण बच्चों ने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर नृत्य करके अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रोहित थापा ने बॉडीगार्ड गीत पर नृत्य से समां बांधा। हर्षिता भट्टी ने उसने हर बात मुझे कही इशारे से.., और मैं जट यमला पगला दीवाना.., गीत पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। साकिब ने मेरा सिरमौरा बड़ा प्यारा की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर आस्था स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष, मोनिका शर्मा, शिक्षक किरण तोमर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें