फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के राशन डिपुओं में 57 रुपये महंगा मिलेगा सरसों तेल

Mon, 24 May 2021 10:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि पहले की अपेक्षा तेल महंगा हुआ है। एपीएल उपभोक्ताओं को करीब 160 रुपये प्रतिलीटर तेल मिलेगा। बाजार में तेल के दाम 200 रुपये प्रतिलीटर हैं।
 
विज्ञापन
राशन। - फोटो : खाद्य आपूर्ति विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के साथ-साथ अब लोगों को महंगाई की मार भी झेलनी पड़ेगी। जून से लोगों को डिपुओं में 57 रुपये प्रतिलीटर सरसों का तेल महंगा मिलेगा। हिमाचल प्रदेश सरकार ने हरियाणा की सरकारी एजेंसी हैफेड के साथ एक महीने के लिए सरसों तेल का शार्ट टेंडर कर सप्लाई के लिए ऑर्डर भी जारी कर दिया है। 27 मई से एजेंसी सप्लाई भेजना शुरू कर देगी।

विज्ञापन


प्रदेश के एपीएल राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओं में अभी 103 रुपये प्रतिलीटर सरसों तेल दिया जा रहा है। अगले महीने 160 रुपये प्रतिलीटर चुकाने होंगे, जबकि बीपीएल राशनकार्ड धारकों को 155 रुपये चुकाने होंगे। सरकार का मानना है कि कोरोना के चलते डिपुओं में दालें भी 5 से 15 रुपये तक महंगी हुई है।

चना दाल बीपीएल के लिए 45 रुपये प्रति किलो, एपीएल के लिए 55 और आयकरदाता को 76 रुपये प्रतिकिलो मिलेगी। वहीं, मलका दाल बीपीएल के लिए 60 रुपये, एपीएल के लिए 70 और आयकरदाता को 88 रुपये प्रतिकिलो मिलेगी। दाम बढ़ने का कारण मालभाड़ा और लेबर की दिहाड़ी में इजाफा होना है। 
विज्ञापन


हरियाणा सरकारी एजेंसी के रेट कम थे, टेंडर उनको दिया है। पहले की अपेक्षा तेल महंगा हुआ है। एपीएल उपभोक्ताओं को करीब 160 रुपये प्रतिलीटर तेल मिलेगा। बाजार में तेल के दाम 200 रुपये प्रतिलीटर हैं। - राजेंद्र गर्ग, खाद्य आपूर्ति मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें