फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mustard Oil Price in Ration Shop: डिपुओं में दस रुपये तक घट सकते हैं सरसों, रिफाइंड तेल के दाम

Wed, 22 Jun 2022 01:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

खाद्य आपूर्ति निगम का मानना है कि अभी मार्केट में थोक मूल्य के दामों में गिरावट है। ज्यादा कंपनियों के टेंडर में भाग लेने से डिपुओं के दामों में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
राशन डिपो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के 19.5 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को जुलाई में सरसों और रिफाइंड तेल कम दामों पर मिल सकता है। प्रति लीटर सात से दस रुपये तक दाम घट सकते हैं। अभी डिपुओं में सरसों तेल 158 रुपये जबकि रिफाइंड 140 रुपये प्रति लीटर दिया जा रहा है।  

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निगम ने तेल के टेंडर के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे थे। इसमें पांच कंपनियों ने हिस्सा लिया है। इन कंपनियों ने खाद्य आपूर्ति निगम कार्यालय में सैंपल जमा कर दिए हैं। 28 जून को निगम कार्यालय में टेक्निकल बिड खुलेगी। इसमें जिन कंपनियों की औपचारिकताएं पूरी होंगी, उनकी फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। कम रेट वाली कंपनी को टेंडर आवंटित किया जाएगा। 

निगम का मानना है कि अभी मार्केट में थोक मूल्य के दामों में गिरावट है। ज्यादा कंपनियों के टेंडर में भाग लेने से डिपुओं के दामों में गिरावट आ सकती है। राशनकार्ड धारक परिवारों को सरकार 25 से 30 रुपये सब्सिडी पर एक लीटर सरसों तेल और एक लीटर रिफाइंड प्रति महीने देती है।
विज्ञापन


खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि तेल के टेंडर किए जा रहे हैं। जुलाई में तेल की सप्लाई पहुंच जाएगी। निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि ज्यादा कंपनियों के भाग लेने से तेल के दामों में गिरावट आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें