फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mustard Oil Price Hike: हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को झटका! 13 रुपये महंगा मिलेगा सरसों का तेल

Tue, 06 Aug 2024 06:39 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं को जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने सस्ते राशन के डिपुओं में सरसों तेल 13 रुपये महंगा कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य आपूर्ति निगम ने सस्ते राशन के डिपुओं में सरसों तेल 13 रुपये महंगा कर दिया है। अगले महीने से उपभोक्ताओं को 123 रुपये प्रतिलीटर सरसों तेल मिलेगा। हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। सरकार इन्हें बाजार मूल्य से सस्ता तेल, दालें, आटा और चावल उपलब्ध करवा रही है। जुलाई में खाद्य आपूर्ति निगम ने सरसों तेल के टेंडर किए थे। इसमें सबसे कम रेट 123 रुपये आया था। ऐसे में निगम ने कंपनी को तेल की सप्लाई करने के ऑर्डर जारी किए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें