अंजुमन इस्लामिया संस्था की ओर से हिमाचल के चंबा के चौगान नंबर चार में 18 सितंबर को एक जलसा रखा गया है। इसके लिए बाकायदा जम्मू-कश्मीर से सटे चंबा जिले में कई जगह पर्चे बांटे गए हैं।
अंजुमन इस्लामिया चंबा के प्रभारी सैय्यद दिलदार अली शाह ने बताया कि मुस्लिम धर्मगुरु 18 सितंबर को चौगान नंबर चार में समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। यह जलसा भाईचारा बनाए रखने के लिए आयोजित हो रहा है। जिसमें मुस्लिम समाज के उत्थान पर विचार किया जाएगा।
अंजुमन इस्लामिया इस जलसे का आयोजन कर रही है। इसमें समूचे भारत से कई मुस्लिम धर्मगुरु मौजूद रहेंगे। इस जलसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं और इन निर्देशों के तहत मुस्लिम बहुल इलाकों में पर्चे भी बांटे गए हैं।