पोर्टमोर स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें मधु बिष्ट और इंदु मेहता विजेता घोषित हुईं। बबीता चौहान, रमा नेगी सहित दूसरे शिक्षकों ने इसमें भाग लिया।
पासिंग द बॉल प्रतियोगिता में राजेंद्र वर्मा और रिटा चौहान ने पहला स्थान पाया। इसमें संजीव, दिनेश, रिटा आदि शिक्षकों ने भाग लिया। छात्राओं ने गीतांजली, प्रधानाचार्य निशा, रिटा चौहान, राजेंद्र वर्मा, बबीता, रमा नेगी, अनुराधा, सुमेधा, इंदु मेहता, सत्य टेक्टा को एंटरटेनिंग शिक्षक चुनाष जमा दो की छात्राओं अनिषा, तेजिन, सेविका, संजना ने किन्नौरी लोक नृत्य पेश किया।
वहीं, मुस्कान आंचल, रिया, दीक्षा, समीक्षा और अन्य छात्राओं ने हिपऑप की प्रस्तुति दी। श्रुति ने तेरी गलियां... एकल गीत की प्रस्तुति दी। दीक्षा और आतिथ्या ने मंच का संचालन किया। इधर, चक्कर स्थित बीएसएन स्कूल में शिक्षक दिवस पर छात्रों ने शिक्षकों को बधाई दी और उपहार भेंट किए।
आदिति, राशि, निवेदिता, ज्योत्सना, तनवी, तान्या ने वंदना की प्रस्तुति दी। शिवम, गौरव, तरून, प्रियंका, काजल, सुमन आंचल, जाइद, अविनाश , उवर्शी, ऋ षभ, रागिनी ने पंजाबी डांस से तालियां बटोरीं। स्कूल के छात्र अंकुश, नितिश और मोहिल ने तबला वादन की प्रस्तुति दी।
लक्ष्य, भूमि, आरुषि, सौरव ने डा. राधाकृष्णन के जीवन पर नाटक पेश किया। प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा ने बताया कि स्कूल में शिक्षक दिवस को पूरे जोश के साथ मनाया गया। इधर, स्वर्ण पब्लिक स्कूल टुटीकंडी में मनाए गए शिक्षक दिवस में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर शिक्षकों को इस दिवस की बधाई दी।
शिक्षक प्रवीण शर्मा ने डा. राधाकृष्णन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्कूल की पहली शिक्षिका सावित्री रॉव के बारे में भी बताया। पांचवीं कक्षा के छात्रों निरूपा, ललित, दीक्षा, प्रगति, रुचिका और साथी छात्रों ने लापरवाह छात्र पर नाटक की प्रस्तुति दी। दिव्या, प्रियंका, खुशबू, लता, सिमरन, कश्मीर तू.. गीत पर डांस पेश किया।
सौरभ और हर्ष ने गुरू शिष्य पर लघु नाटिका पेश की। सातवीं की छात्रा मृणाल, मुस्कान, अंशिता, श्रेया और अन्य छात्राओं ने डांस की प्रस्तुति तो आठवीं की गीतिका सोनिया और अन्य छात्राओं ने शिक्षक विषय पर कविताएं सुनाई। रश्मि, संदली, आरती, गरिमा, शिवानी डांस से समां बांधा।